मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

फोन पर सुनाई थी प्रताड़ना की दास्तां, अगले दिन नवविवाहिता की मौत

On: August 5, 2026 10:24 PM
Follow Us:
ads

दहेज हत्या के आरोप से सनसनी, परिजन शव छोड़कर फरार

पीलीभीत। दियोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सिधौरा बिदुआ में मंगलवार देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव काजरबोझी निवासी रामप्रसाद ने बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी राखी देवी का विवाह 20 अप्रैल 2026 को सिधौरा बिदुआ निवासी विकास पुत्र ओमप्रकाश के साथ हुआ था। उनका कहना है कि शादी में सामर्थ्य के अनुसार स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और करीब ढाई लाख रुपये नकद दहेज दिया गया था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त 50 हजार रुपये और जेवरात की मांग शुरू कर दी तथा मांग पूरी न होने पर राखी को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।मृतका के पिता के अनुसार राखी अक्सर फोन पर अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की जानकारी देती थी। उसने यह भी बताया था कि मांग पूरी न होने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है और उसके पति की दूसरी शादी कराने की बात कही जा रही थी।परिजनों का कहना है कि 4 अगस्त की रात करीब नौ बजे भी राखी ने फोन कर दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने की बात बताई थी। अगले दिन जब परिवार के लोग उसके ससुराल पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिली। आरोप है कि मायके वालों के पहुंचने से पहले ही ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए।रामप्रसाद ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को जहर देकर मारा गया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मृतका के अंगूठे पर स्याही लगी हुई थी, जिससे उन्हें आशंका है कि उसकी मौत से पहले किसी दस्तावेज पर धोखे से अंगूठा लगवाया गया हो।सूचना मिलने पर दियोरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
———–‐–‐——-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment