मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

बचपन को बेड़ियों से आजादी, कटरा बाजार से पांच बाल श्रमिक मुक्त

On: August 6, 2026 9:15 PM
Follow Us:
ads

पीलीभीत। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के सहयोग से श्रम विभाग और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने गुरुवार को शहर के कटरा बाजार में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों पर कार्यरत पांच बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया।श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकला के निर्देशन में चली इस कार्रवाई के दौरान मेडिकल स्टोर, किराना दुकान, कपड़ा प्रतिष्ठान, स्टील वर्क्स सहित कई दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच में पांच प्रतिष्ठानों पर बाल श्रमिक कार्य करते मिले। इस पर श्रम विभाग ने संबंधित सेवायोजकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए निरीक्षण टिप्पणियां जारी कीं।बाल श्रम से मुक्त कराए गए सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) पीलीभीत के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति ने बच्चों के परिजनों को भविष्य में बाल श्रम न कराने की सख्त हिदायत देते हुए सभी बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया।श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकला ने बताया कि बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम-2016 के तहत खतरनाक प्रक्रियाओं में बच्चों से काम कराते पाए जाने पर संबंधित सेवायोजक को एक वर्ष तक के कारावास, 50 हजार रुपये तक के जुमार्ने या दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान है।संयुक्त अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक निर्वाण सिंह, एएचटी प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह, सोशल वर्कर कर्मा राव, दुर्गेश तथा पुलिसकर्मी मनीष और अमित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment