मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

बांदा पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचा और 2 किलो गांजे के साथ 2 गिरफ्तार

On: August 5, 2026 10:33 PM
Follow Us:
ads

आत्माराम त्रिपाठी

बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में बांदा पुलिस ने अपराध नियंत्रण और नशा मुक्ति अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पहली कार्रवाई थाना कालिंजर पुलिस ने की। 4 अगस्त की देर शाम गश्त के दौरान ग्राम वैधनपुरवा के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्ति को रोका गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामसुफल उर्फ रज्जू पुत्र रामसिया निवासी गुढ़ाकला के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना कालिंजर में मु0अ0सं0 107/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष दारा सिंह, चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार सहित 4 पुलिसकर्मी शामिल थे।

दूसरी कार्रवाई थाना बिसण्डा पुलिस ने “आॅपरेशन ईगल” के तहत की। मुखबिर की सूचना पर 4 अगस्त की देर रात बबेरु रोड शांति नगर पुलिया के पास से अभियुक्त रामदीन पुत्र छेदीलाल निवासी ग्राम गड़ाव को पकड़ा गया। तलाशी में उसके कब्जे से 2 किलो 50 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद माल कब्जे में लेकर मु0अ0सं0 374/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, चौकी प्रभारी बुद्धिसागर और 2 कांस्टेबल शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment