कौशाम्बी। उपायुक्त उद्योग ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग ;व्ठब्द्ध प्रशिक्षण योजना वर्ष 2025-26 में ब्यूटीशियन एवं इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के आवेदको का साक्षात्कार चयन समिति द्वारा दिनांक 07.08.2026 को पूर्वाह्न 11 बजे कार्यालय-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, मंझनपुर में प्रस्तावित है। ब्यूटीशियन एवं इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के ऐसे समस्त आवेदक जिन्होनें आॅनलाइन आवेदन किया है तथा कार्यालय स्तर पर प्रपत्र सत्यापन/स्क्रुटनी के उपरान्त उनके आवेदन पत्र अर्ह/सही पाये गये है, ऐसे समस्त आवेदक, आॅनलाइन आवेदन पत्र, समस्त संलग्नकों सहित (आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि) दस्तावेज के साथ उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार चयन समिति के सम्मुख ससमय साक्षात्कार में नियत दिनांक, स्थान पर उपस्थित होकर प्रतिभाग करें। किसी भी जानकारी के लिए कार्यालय के लैण्ड लाइन नम्बर 05331-298664 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रात: 10 बजे से सायं 05 बजे तक जानकारी प्राप्त की जा सकतीं है।








