कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के पनकी मंडल की मासिक बैठक एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान कार्यशाला का आयोजन तांत्याटोपे नगर में मंडल अध्यक्ष डॉ. विजय पटेल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा स्वतंत्रता दिवस से जुड़े अभियानों पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जिला संयोजक अभिनव दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकतार्ओं को अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक दायित्वों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें कार्यकतार्ओं के साथ वरिष्ठ पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र, व्यापारी एवं स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे।
बैठक में संगठन विस्तार, नए कार्यकतार्ओं को जोड़ने, बूथ स्तर को और मजबूत करने तथा वरिष्ठ कार्यकतार्ओं के सम्मान को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के लिए भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक में मंडल संयोजक प्रियंक सिंह चौहान, मंडल महामंत्री सियाराम पाल, मंडल उपाध्यक्ष अमित तिवारी, सुरेश कुमार गुप्ता, आशा देवी, मंडल मंत्री संदीप तिवारी, के.एल. कुशवाहा, अंकुर शर्मा, कार्यालय मंत्री अखिलेश शुक्ला, महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. प्रियंका सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल निषाद, वार्ड अध्यक्ष अजय गुलवानी, ओम जी, दीपक अग्निहोत्री, आईटी संयोजक पंकज मौर्य, आईटी सहसंयोजक रिंकू चौरसिया, मनीष भाटिया, पंकज कुशवाहा, सोशल मीडिया सहसंयोजक आयुष वर्मा, मीडिया सहसंयोजक सुनील कुमार गौड़ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा पनकी मंडल की मासिक बैठक आयोजित, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों पर बनी रणनीति
By Suresh Pal
On: August 8, 2026 7:38 PM
ads





