मुनि निर्मद सागर, नीरज सागर का हो रहा कस्बा मड़ावरा में चातुर्मास
राजीव कुमार जैन
हिन्द टुडे वार्ता/ललितपुर। समाधिस्त संत आचार्य प्रवर विद्यासागर महामुनिराज के शिष्य, आचार्य समय सागर के संघस्थ मुनि निर्मद सागर,मुनि नीरज सागर का वषार्योग 2026 का चातुर्मास कस्बा मड़ावरा की सकल दिगम्बर जैन समाज को प्राप्त हुआ है। मुनिद्वय के चातुर्मास काल प्रवास कलश की स्थापना का कार्यक्रम धर्मनगरी मड़ावरा के महावीर विद्याविहार में सम्पन्न हुआ। चातुर्मास व्यवस्था समिति के डॉ. राकेश कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को आयोजित होने वाले चातुर्मास कलश स्थापना कार्यक्रम ठीक दोपहर एक बजे से शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें में दानदाताओं द्वारा बोली के माध्यम से चातुर्मास कलशों को स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त किया जाएगा। उक्त चातुर्मास स्थापना कलश चार माह उपरांत रिद्धि सिद्धि दायक मंत्रों से सिद्ध होकर दानदाता परिवार को प्रदान किये जायेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन के दौरान महावीर विद्याविहार में बनने वाले पाषाण युक्त विशाल जिनालय की भी रूपरेखा तय होगी। मंदिर निर्माण में अपनी चंचला लक्ष्मी का उपयोग करने वाले पात्रों का भी चयन किया जाएगा। सकल दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा व उद्योग व्यापार मंडल मड़ावरा ने उक्त आयोजन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारने का आह्वान किया है।








