मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

मिशन शक्ति के दावों पर सवाल, छेड़छाड़ पीड़िता बोली— रिपोर्ट नहीं, समझौते का दबाव

On: August 6, 2026 9:01 PM
Follow Us:
ads
छह दिन से कोतवाली के चक्कर लगा रही दुष्कर्म प्रयास और छेड़छाड़ की पीड़िता

पूरनपुर,पीलीभीत।मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पूरनपुर में छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की पीड़िता का आरोप है कि छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता का कहना है कि कार्रवाई के बजाय उस पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वह न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। नगर की एक विवाहिता ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि वह 1 अगस्त से लगातार कोतवाली के चक्कर लगा रही है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उल्टा पुलिसकर्मियों द्वारा समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।महिला के अनुसार, 1 अगस्त की रात पड़ोसी युवक साजिद उसके घर पहुंचा और पानी मांगने के बहाने उससे छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर वह चला गया, लेकिन कुछ देर बाद अपने दो भाइयों के साथ दोबारा घर में घुस आया। आरोप है कि तीनों ने महिला के साथ मारपीट की, बाल पकड़कर घसीटा और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही यह भी कहा कि कोतवाली पुलिस में उनकी अच्छी पकड़ है और उल्टा उसी पर मुकदमा दर्ज करा देंगे।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पक्ष की हाईवे पर दुकान है, जहां पुलिसकर्मियों का अक्सर आना-जाना रहता है। इसी कारण पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उससे समझौता करने का दबाव बना रही है। महिला का कहना है कि यदि जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई नहीं हुई तो वह पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत करेगी।
——————————-

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment