मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

लेखपाल पर केस दर्ज न होने पर भड़के अधिवक्ता

On: July 30, 2026 10:40 PM
Follow Us:
ads

कौशाम्बी। तहसील चायल में ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र की रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल पर रिश्वत मांगने, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को भी मुकदमा दर्ज न होने से नाराज बार एसोसिएशन के अधिवक्ता दूसरे दिन पिपरी थाने में धरने पर बैठ गए। काफी देर तक चले धरने पर पहुंचे सीओ ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ता शांत हुए। प्रयागराज के अल्लापुर निवासी अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा का आरोप है कि उनके मामा के पुत्र के ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की रिपोर्ट लगाने के लिए संबंधित लेखपाल ने दो हजार रुपये मांगे। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए दूसरे लेखपाल के साथ मिलकर मारपीट की, जिससे उनकी उंगली में चोट आई और दस्तावेज भी फेंक दिए गए। आरोप है कि जाते समय उन्हें जान से मारने और भविष्य में देख लेने की धमकी भी दी गई। घटना के विरोध में बुधवार को अधिवक्ताओं ने थाने पहुंचकर तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इससे नाराज बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ता गुरुवार को फिर थाने जाकर धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने आरोपित लेखपालों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ शिवांक सिंह ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था.

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment