पीलीभीत। वन्यजीव संरक्षण, मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम तथा सीमावर्ती और वन क्षेत्रों में ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए नरेश कुमार लोधी को विश्व प्रकृति निधि-भारत की ओर से विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान वन्यजीव संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना के रूप में प्रदान किया गया है।नरेश कुमार लोधी वर्ष 2004 से विश्व प्रकृति निधि-भारत से जुड़े हुए हैं और लगातार वन्यजीव संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। नेपाल सीमा क्षेत्र तथा जंगलों से सटे गांवों में ग्रामीणों को विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके प्रयासों से एक हजार से अधिक महिलाओं और पुरुषों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जोड़ा गया, जिससे ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली।उन्होंने युवाओं और वन विभाग के कर्मचारियों के लिए अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में वन्यजीव संरक्षण, निगरानी व्यवस्था तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उपायों की जानकारी दी गई। पीलीभीत टाइगर रिजर्व, दक्षिण खीरी वन प्रभाग, अमानगढ़ टाइगर रिजर्व और रानीपुर टाइगर रिजर्व सहित विभिन्न वन क्षेत्रों में एम-स्ट्राइप्स प्रणाली के सफल प्रयोग और प्रशिक्षण में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इससे वन्यजीवों की निगरानी और संरक्षण कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिली मानव- वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए उनके प्रयासों से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में ह्यबाघ मित्रह्ण कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस पहल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी सराहना की जा चुकी है। अब इस पहल को देश के विभिन्न वन प्रभागों और राज्यों में भी अपनाया जा रहा है। नरेश कुमार लोधी को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में योगदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इससे पूर्व तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में राष्ट्रपति रोवर पुरस्कार प्रदान किया था।दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में विश्व प्रकृति निधि-भारत के अधिकारी मौजूद रहे। अपरिहार्य कारणों से नरेश कुमार लोधी दिल्ली नहीं पहुंच सके। इसके बाद पीलीभीत में मनीष सिंह ने उन्हें विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया। सम्मान मिलने पर विश्व प्रकृति निधि-भारत तथा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वन्यजीव संरक्षण में नरेश कुमार लोधी का बढ़ा सम्मान, मिला विशिष्ट सेवा सम्मान
By Suresh Pal
On: August 9, 2026 10:06 PM
ads








