पूरनपुर,पीलीभीत। मोहन सरस्वती शिशु, विद्या मंदिर में मातृ सम्मेलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात अतिथि परिचय एवं स्वागत प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों का पटका पहनकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कक्षा अष्टम की बहन हिमांशी, यशी व सृष्टि के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में शिशु वाटिका प्रमुख आचार्या बहन शिल्पी श्रीवास्तव द्वारा मातृ शक्ति (माता बहनों) को कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके बाद विजय मातृ शक्तियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुसुइया सिंह ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को अपने बच्चों के प्रति जागृत होने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात कार्यक्रम की मुख्य वक्ता व विद्यालय की कोषाध्यक्ष संगीता सिंगल ने अपने उद्बोधन में मातृशक्ति को बच्चों के प्रति अपने कर्तव्यों व बच्चों की देखभाल के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन आचार्या शिवांगी मिश्रा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों में डॉ0 अनुसुइया, रेणु खुराना, मधु खंडेलवाल, विद्यालय के अध्यक्ष सत्य प्रकाश पाण्डेय, प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता व कोषाध्यक्ष संगीता सिंगल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित ने समस्त अतिथियों व मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया और आगे होने वाले कार्यक्रमों में सहयोग की अपेक्षा की। विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रम में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
दर्जी ट्रेड आवेदकों का साक्षात्कार चार व पांच अगस्त को उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार बताया है कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड आवेदकों का साक्षात्कार एक चयन समिति के जरिये कार्यालय उपायुक्त उद्योग में चार व पांच अगस्त को होगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में दर्जी ट्रेड के ऐसे समस्त आवेदक जिन्होंने 20 जुलाई से पूर्व पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन किया है तथा कार्यालय स्तर पर प्रपत्र सत्यापन/स्कूटर्नी के बाद उनके आवेदन पत्र अर्ह/सही पाए गए हैं, ऐसे सभी आवेदकों का साक्षात्कार चार अगस्त मंगलवार को पूर्वान्हन 11 बजे से प्रस्तावित है। दर्जी ट्रेड के ऐसे समस्त आवेदक जिन्होंने दिनांक 20 से 31 जुलाई तक पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन किया है तथा कार्यालय स्तर पर प्रपत्र सत्यापन / स्कूटनी के बाद उनके आवेदन पत्र अर्ह/सही पाए गए हैं, ऐसे सभी आवेदकों का साक्षात्कार पांच अगस्त दिन बुधवार को पूर्वान्हन 11 बजे से प्रस्तावित है। उद्यमिता विकास केंद्र में चस्पा है। किसी भी जानकारी के लिए कार्यालय के लैंडलाइन नंबर 05331-298664 पर कार्य दिवस में प्रात: 10 बजे से सायं पांच बजे तक संपर्क किया जा सकता है।








