मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती किशोरी की मौत के बाद रोका अंतिम संस्कार

On: July 29, 2026 10:56 PM
Follow Us:
ads

आरोपी की गिरफ्तारी पर हुआ अंतिम संस्कार

पीलीभीत।जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र में कक्षा 10 की एक नाबालिग छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद मामला तूल पकड़ गया। परिजनों ने गांव के एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने के बाद शादी से इंकार करने का आरोप लगाया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार करने से भी इंकार कर दिया।परिजनों के मुताबिक, छात्रा गांव के ही एक युवक के संपर्क में थी। आरोप है कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भावस्था की जानकारी होने पर युवक ने कथित तौर पर शादी से इंकार कर दिया। इससे छात्रा मानसिक तनाव में आ गई।बताया गया कि कुछ दिन पहले छात्रा ने कथित रूप से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल और बाद में बरेली के रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने उसे घर पर बर्फ के सहारे रखकर अंतिम संस्कार रोक दिया। उनका कहना था कि जब तक मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिजन न्याय की मांग पर अड़े रहे।सूचना मिलने पर सीओ सिटी और गजरौला थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। पुलिस अधिकारियों ने आरोपित की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके उपरांत परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए।सीओ सिटी ने बताया कि मृतका का अंतिम संस्कार संपन्न हो गया है तथा मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment