मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

संभावित बाढ़ और कांवड़ यात्रा को लेकर एसडीएम ने शारदा घाट का किया निरीक्षण

On: August 5, 2026 10:22 PM
Follow Us:
ads

पूरनपुर/पीलीभीत। आगामी संभावित बाढ़ तथा कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को उपजिलाधिकारी पूरनपुर मयंक गोस्वामी ने राणा प्रताप नगर स्थित शारदा घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।एसडीएम ने प्रस्तावित अस्थायी घाट के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि घाट का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप, मजबूत और सुरक्षित ढंग से कराया जाए ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान जल लेने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने घाट पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही घाट तक आने-जाने वाले मार्गों को भी सुरक्षित एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने संभावित बाढ़ की आशंका को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शारदा नदी के जलस्तर में किसी भी प्रकार की वृद्धि होने पर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।एसडीएम मयंक गोस्वामी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने तथा हर स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान थाना हजारा का पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मौजूद रहा। इसके अलावा राजस्व निरीक्षक महेश पाल सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ और कांवड़ यात्रा दोनों को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुचारु व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment