पीलीभीत। सावन महापर्व के पावन अवसर पर 127 विधानसभा पीलीभीत के विकासखंड अमरिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतेन्द्र मौर्य ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की और हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि कांवड़ियों का जत्था 127 विधानसभा पीलीभीत के विकासखंड ललौरीखेड़ा क्षेत्र से हरिद्वार के लिए रवाना हुआ है। श्रद्धालु वहां से गंगाजल लेकर लौटेंगे और अपने-अपने गांवों के शिव मंदिरों में विधि-विधान के साथ जलाभिषेक करेंगे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा की व्यवस्था भी विभिन्न स्थानों पर की गई। स्वागत समारोह में महंत धर्मेन्द्र, सोनू कुमार, वीरपाल सागर सहित दर्जनों कांवड़िए उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर शिवभक्तों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया और “बोल बम” तथा “हर-हर महादेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर सतेन्द्र मौर्य ने कहा कि सावन का महीना आस्था, श्रद्धा और सेवा का प्रतीक है। कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की गौरवशाली पहचान है। शिवभक्तों की सेवा और उनका सम्मान करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और धार्मिक सद्भाव बनाए रखने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में अशोक सैनी (नगर उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी), देवकुमार मौर्य, पुनीत कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और सेवा का भाव देखने को मिला, जिससे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
सतेन्द्र मौर्य ने सावन महापर्व पर कांवड़ियों का फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत
By Suresh Pal
On: August 7, 2026 9:33 PM
ads








