मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

सपा नेता ने सावन में कांवड़ियों का फूल- मालाओं से स्वागत

On: August 4, 2026 9:13 PM
Follow Us:
ads
पीलीभीत।सावन महापर्व के अवसर पर कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कांवड़ यात्रा पर रवाना हो रहे शिवभक्तों का 127 विधानसभा पीलीभीत क्षेत्र में फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतेंद्र मौर्य ने कांवड़ियों का फूल- मालाओं से स्वागत करते हुए उनके मंगलमय यात्रा की कामना की।बताया गया कि क्षेत्र के कांवड़ियों का जत्था अपने ग्राम से कच्छला घाट के लिए रवाना हुआ। कांवड़िये कच्छला घाट से गंगाजल लेकर वापस लौटेंगे और इसके बाद गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में भी खासा उत्साह नजर आया। कांवड़ियों की रवानगी के दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने शिवभक्तों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर गांव के प्रमुख एवं सम्मानित लोगों में तिलक राम वर्मा और महंत उमाशंकर वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। दर्जनों कांवड़ियों के स्वागत के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की।सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतेंद्र मौर्य ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और आस्था का पर्व है। कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों का स्वागत एवं सम्मान करना श्रद्धा और सेवा का कार्य है। उन्होंने सभी कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय होने की कामना की। कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के नगर उपाध्यक्ष अशोक सैनी, देवकुमार मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कांवड़ियों की रवानगी के दौरान गांव में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment