मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

साइबर बदमाशों ने दंपती से की 52 हजार की ठगी

On: July 30, 2026 10:41 PM
Follow Us:
ads

असाइबर बदमाशों ने चूड़ी पैकेजिंग के कारोबार से जुड़कर मोटा लाभ दिलाने का झांसा देकर दंपती का मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद खाते से 52 हजार रुपये दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर करा दिए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी रामविशाल ने बताया कि 16 जुलाई की सुबह उसके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने चूड़ी पैकेजिंग का व्यवसाय शुरू कर घर बैठे मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। बातों में उलझाकर उससे आधार कार्ड की फोटो व एक मैसेज भेजने के लिए कहा। मैसेज में पोर्ट लिखने के लिए कहा गया था। इसके बाद शातिर ने यूपीसी का स्क्रीन शॉर्ट प्राप्त कर लिया। पीड़ित के मुताबिक, इसके बाद शातिर ने 23 से 25 जुलाई तक के मध्य उसके व पत्नी के संयुक्त खाते से 52 हजार रुपये किसी अरुण कुशवाहा के खाते में ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल में धन निकासी का संदेश देख पीड़ित के होश उड़ गए। बुधवार को घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment