मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

सावन में सजा भगवा बाजार, कांवड़ियों की धार्मिक सामग्री की खरीदारी तेज

On: August 4, 2026 9:16 PM
Follow Us:
ads
अमरिया, पीलीभीत। श्रावण मास शुरू होते ही अमरिया कस्बे का बाजार भगवामय हो गया है। कांवड़ यात्रा को लेकर दुकानों पर भगवा रंग की धार्मिक पोशाकों और पूजन सामग्री की बिक्री तेज हो गई है। बाजार में झंडे, भगवा बनियान, अंडरवियर, गमछे, गंगाजल रखने के लिए कमर बेल्ट, कांवड़ सजावट का सामान तथा अन्य धार्मिक वस्तुओं से दुकानें सज गई हैं।दुकानदारों के अनुसार सावन के पहले ही सप्ताह से खरीदारी में तेजी आ गई है। शिवभक्त जत्थों के साथ गंगाजल लेने के लिए रवाना हो रहे हैं और यात्रा से पहले आवश्यक धार्मिक सामग्री की खरीद कर रहे हैं।सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए बाजार में पूरे दिन रौनक बनी रही। दुकानदारों को आने वाले सावन सोमवारों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment