मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

सुविधा शुल्क मांगने पर जेई के खिलाफ धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

On: August 5, 2026 10:19 PM
Follow Us:
ads

माधोटांडा बिजलीघर के जेई को हटाने और विभागीय जांच की मांग

पूरनपुर/पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने विद्युत अभियंता कार्यालय, पूरनपुर पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने माधोटांडा बिजलीघर में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) को हटाने तथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।धरना स्थल पर आयोजित सभा में ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि माधोटांडा विद्युत वितरण खंड में तैनात जेई गजेंद्र पाल ट्यूबवेल विद्युत कनेक्शन के आवेदन पर किसानों से कथित रूप से सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। उनका कहना था कि जो किसान धनराशि देने से इनकार करते हैं, उनकी फाइलें महीनों तक लंबित रखी जाती हैं। उन्होंने दावा किया कि कई किसान छह माह से अधिक समय पहले आवेदन करने के बावजूद अब तक ट्यूबवेल कनेक्शन से वंचित हैं।किसान नेताओं ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया गया था। उस समय उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर आंदोलन स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जेई को हटाकर निष्पक्ष विभागीय जांच नहीं कराई गई और लंबित समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) व्यापक आंदोलन शुरू करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी।धरना-प्रदर्शन में सर्वेश कुमार वर्मा, बालकराम वर्मा, बूटा सिंह, महिला प्रकोष्ठ की सदर तहसील अध्यक्ष रेश्मा वर्मा, बलजीत सिंह चीमा, निर्मल सिंह, सोनी सिंह, ब्रजेश कुमार पाल, आनंद कुमार, रामरतन लाल पासवान सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment