मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

स्कूल के सामने खुलेआम बिक अवैध शराब

On: August 5, 2026 10:02 PM
Follow Us:
ads

भाजपा बूथ अध्यक्ष पर गंभीर आरोप, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

इन्द्रपाल सिंह’प्रिइन्द्र’
हिन्द टुडे वार्ता/ललितपुर। तहसील मड़ावरा के ग्राम साढूमल में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि राजकीय हाई स्कूल से महज करीब 10 मीटर की दूरी पर स्थित राजाबाबू ढाबा पर खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि इस अवैध कारोबार को कथित रूप से भाजपा के बूथ अध्यक्ष गोरेलाल कुशवाहा द्वारा संचालित किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल के सामने सुबह से देर रात तक ढाबे पर शराब खरीदने और पीने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे न केवल विद्यार्थियों का शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा और ग्रामीणों की सामाजिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों तक इस मामले की जानकारी पहुंचाई गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में यह चर्चा है कि आखिर किसके संरक्षण में स्कूल के सामने खुलेआम अवैध शराब का धंधा फल-फूल रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब उत्तर प्रदेश सरकार स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास नशामुक्त वातावरण बनाने के लिए अभियान चला रही है, तब एक सरकारी हाई स्कूल के ठीक सामने कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री कैसे जारी है? यदि आरोप सही हैं, तो यह आबकारी नियमों के साथ-साथ बच्चों के सुरक्षित शैक्षणिक माहौल पर भी गंभीर प्रहार है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जिला प्रशासन, आबकारी विभाग और पुलिस संयुक्त रूप से मौके पर छापेमारी कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment