मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

12 घंटे में दर्ज हुई बरासत, परिवार को मिली नई खतौनी

On: August 2, 2026 8:02 AM
Follow Us:
ads

डीएम ने कहा- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

पीलीभीत। तहसील बीसलपुर में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विकास सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। डीएम ने एक-एक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण करने के बजाय उनका गुणवत्तापूर्ण और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे फरियादियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग ने त्वरित कार्रवाई की मिसाल पेश की। एक परिवार के बरासत (उत्तराधिकार) से संबंधित प्रकरण में महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई पूरी कर अभिलेखों में बरासत दर्ज कराई गई। इसके बाद संबंधित परिवार को नई खतौनी भी उपलब्ध करा दी गई। कम समय में पूरी प्रक्रिया संपन्न होने पर लाभार्थी परिवार ने जिलाधिकारी और राजस्व विभाग के अधिकारियों का आभार जताया।डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने त्वरित कार्रवाई को शासन की जनहितकारी मंशा के अनुरूप बताते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए और पात्र लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ बिना अनावश्यक देरी के उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। साथ ही अधिकारियों को शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
———

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment