देश

national

रीवा नगर निगम में 130 पदों पर होनी है भर्ती, महापौर ने दिए संकेत

Tuesday, October 18, 2022

/ by Today Warta



रीवा। नगर निगम रीवा में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए करीब 130 पदों पर भर्ती करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। जिसके लिए एक प्रस्ताव भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नगर निगम में कर्मचारियों की काफी कमी है। आवश्यकता तो स्थाई भर्ती करने की है लेकिन जब तक स्थाई भर्ती नहीं हो रही है नगर निगम संविदा भर्ती कर सुगमता पूर्वक नगर निगम के कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा। इसी दिशा में महापौर अजय मिश्रा बाबा का प्रयास है।

एमआईसी से मिली स्वीकृति

कर्मचारियों की कमी पूरी करने संविदा कर्मचारियों की भर्ती की जानी है। भर्ती के लिए एमआईसी से स्वीकृति के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। यह भर्ती 130 पदों पर होनी है।

इन पदों में होगी भर्ती

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम 130 पदों पर भर्ती करने जा रही है। जिसमें सहायक सब इंजीनियर के 10 पद, कंप्यूटर ऑपरेटर 15, फायर ब्रिगेड मैनेजर 1 पद, सहित कार्यालय सहायक के पदों पर नियुक्ति की जानी है। भर्ती के लिए शासन से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

शासन स्तर से नहीं हो रही नियुक्ति

नगर निगम रीवा की स्थिति को देखते हुए महापौर ने भर्ती करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम में काफी समय से स्थाई नियुक्तियां नहीं की गई हैं। कर्मचारियों की कमी से नगर निगम का कार्य प्रभावित हो रहा है ऐसे में नगर निगम महापौर ने संविदा कर्मचारी रखने का निर्णय लिया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'