देश

national

खटारा रोडवेज बसों में सफर की मजबूरी

السبت، 19 نوفمبر 2022

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। परिवहन विभाग को बसों की दशा से कोई मतलब नहीं रह गया है। द्वाबा क्षेत्र में चलने वाली अधिकांश बसें बिल्कुल खटारा हैं। इन बसों में साफ-सफाई का तो बिल्कुल ख्याल ही नहीं रखा जाता। यही वजह है कि इनमें सफर करने से लोग अब तौबा करने लगे हैं। बहुत मजबूरी में ही लोग इन बसों में सफर करते हैं। जिले के तमाम मार्गो पर परिवहन विभाग ने यातायात के लिहाज से कई बसें चलवाई हैं लेकिन इन बसों की हालत बिल्कुल खराब है। इन बसों में अक्सर सफर करने वाले अविनाश, संजय, पप्पू, पंकज, सोनू, ओपी यादव आदि का कहना है कि अधिकांश बसें इतनी खटारा हो चुकी हैं कि किसी तरह ही चल पा रही हैं। जहां पर एक घंटे में पहुंचना होता है वहां डेढ़ से दो घंटे में पहुंचाती हैं। कई बार बस रास्ते में बिगड़ जाती हैं। अक्सर ऐसा भी होता है कि बस बंद होने के बाद उसे स्टार्ट करने की खातिर सवारियों को धक्का देना पड़ता है। बस काफी गंदी भी रहती हैं। सवारियों को नाक पर गमछा या रुमाल रखना पड़ता है। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'