देश

national

नगर पालिका भरवारी की सडको पर अतिक्रमण,जाम से परेशान हो रहे लोग

الجمعة، 9 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। नगर पालिका भरवारी की मुख्य सडको पर जाम लगने की आम समस्या काफी पुरानी हो चुकी है। जिसका मुख्य कारण पूरी नगर कि सडको पर अतिक्रमण का होना है। मालूम हो कि नगर के मुख्य मार्ग की पटरियो पर दोनो तरफ  अतिक्रमण कर ठेला लगा दिया जाता है। रेंलवे क्रासिंग का क्षेत्र जो कि सर्वाधिक अतिक्रमण के चपेट में रहता है। इनके दोनो ओर फल कि दुकाने वाले ठेला लगाकर सडक को जाम कर देते है। तथा विक्रम वाले रेलवे क्रासिंग के पास आडी तिरछी गाडियो को खाडी कर देते है। जिससे नागरिको को पैदल आने जाने मे भी कठिनाई होती है। अतिक्रमण के कारण लगे जाम से ही घोर कठिनाई का सामना आम लोगो को करना पडता है। और रेंलवे फाटक घंटो तक बंद हो जाने से लम्बा जाम लग जाता है। गौरतलब हो कि जिला प्रशासन के निर्देश पर एक वर्ष पूर्व अतिक्रमण कारियों के विरुद्व अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया था। लेकिन नगर पालिका प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते अतिक्रमण कारियो ने दोबारा अतिक्रमण कर लिया हैं। इस पर न तो प्रशासन का ध्यान है,न तो स्थानीय पुलिस ध्यान दे रही हैं। जिससे यात्रियो को कठिनाई का सामना करना पडता है। स्थानीय नगारिको ने मुख्य ट्राफिक व्यवस्था ठीक किये जाने तथा अतिक्रमण को हटाने जाने कि मांग किया है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'