देश

national

लापरवाह सफाईकर्मी: बदरंग हो रही गांवों की तस्वीर

الجمعة، 9 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। लापरवाह सफाईकर्मी जहां स्वच्छ गांव के सपने को तोड़ रहे हैं वहीं ग्रामीण भी समस्या को बढ़ावा दे रहे हैं। कई गांवों में ग्रामीण कूड़ा और गोबर को खाद के गड्ढों में न फेंककर सड़क पर फेंक रहे हैं। इससे जहां आवागमन में दिक्कत पैदा हो रही है वहीं वायुमंडल प्रदूषित हो रहा है। सिराथू तहसील के हटवा रामपुर मड़ूकी व धमुर्हापुर गांव में हर ओर गंदगी का आलम है। यहां कुछ ग्रामीण सड़कों पर ही कूड़ा-करकट व गोबर फेंक रहे हैं। लोगों को बच-बचाकर अपनी मंजिल तय करनी पड़ रही है। यदि कोई इन्हें ऐसा करने से मना करता है तो इनका जवाब होता है कि सड़क तुम्हारी नहीं है, सरकारी है। हम चाहे जो करें तुम्हें क्या एतराज है। सरसवां ब्लाक के ग्राम सभा घासीपुर में कुछ लोगों द्वारा सड़क के किनारे गोबर व कूड़ा-करकट डालने से गांव की तस्वीर बदरंग हो रही है। लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। इन्हें स्वच्छ पर्यावरण मुहैया नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'