देश

national

आॅक्सीजन की कमी से निकलती है,जहरीली गैस

الجمعة، 9 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। जनपद मे कुएं का प्रचलन लगभग बंद सा हो गया है,फिर भी ऊपरी जलस्तर वाले क्षेत्र में कई कुएं प्रयोग में आ रहे हैं। प्रयोग में न आने वाले कुओं में आॅक्सीजन की कमी होने से जहरीली गैस निकलती है। ऐसे कुओं में उतरने से पूर्व बचाव के उपाय जरूरी हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि जो कुएं प्रयोग में नहीं आ रहे हैं, उनमें कूड़ा-करकट पडने से आॅक्सीजन की मात्रा काफी कम हो जाती है। इससे सल्फाइड, मोनोआॅक्साइड तथा अन्य कई तरह की जहरीली गैस निकलने लगती है। ऐसे कुएं में उतरने से पूर्व पानी की तेज बौछार छोड़ी जाये, इसके अलावा टहनियों तथा झाड़ीदार लंबे बांस से कुएं में कई बार ऊपर-नीचे करने से आॅक्सीजन की कमी दूर की जा सकती है। ऐसा करने से हादसे की संभावना नहीं रहती है। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'