राकेश केशरी
कौशाम्बी। कड़ा नगर पंचायत कडा में स्थित प्राचीन ऐतिहासिक राजा जयचंद्र किले की वाच टावर की सीढियों को अराजकतत्वों ने तोड़ डाला है। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच के बाद कार्यवाही का अश्वासन दिया हैं।कुछ दिनो पूर्व ही राष्ट्रीय बंजरंगदल, हिंदू जागरण मंच,भाजपा के पदाधिकारियों ने किले का निरीक्षण किया था और किले में मिट्टी दफनाने व मजार बनवाने की सूचना पर पहुंचे थे और अराजकतत्वो के ऊपर कार्यवाही की मांग की थी पर कुछ दिनो के बाद ही ऐसी घटना घटित हो गयी।यह किला ऐतिहासिक तो हैं पर पुरातत्व विभाग की अनदेखी के कारण यह अपने अस्तित्व को धीरे धीरे खो रहा है।किले में ही कुछ लोगो ने मजार बना ली है पर सभी लोग जानते हैं कि यह किला राजा जयचंद्र ऐतिहासिक किला है।अगर किले का विकास समय पर हो गया होता तो ऐसी घटनाएं देखने को न मिलती और यहां पर पर्यटकों का जमावाड़ा लगा रहता पर दुखद.है कि शासन प्रशासन की नजर इस किले पर नही जा रही हैं।कहा जाता हैं कि इस किले में एक सुंरग दी जो दिल्ली तक जाती थी।अगर समय पर अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नही दिया तो किले में ऐसी घटनाएं हमेशा देखने को मिलती रहेगी।

Today Warta