कमल सिंह
बाँदा/सामाजिक संस्था अधिकार मंच द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने भारत की लुप्तप्राय प्राचीन विद्या सामुद्रिक शास्त्र के निरंतर अध्ययन, शोध एवं मार्गदर्शन के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान के लिए बाँदा जिले के पचनेही गाँव में जन्में नोएड़ा में रहने वाले प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी को "दिल्ली स्टार अवार्ड-2022" प्रदान किया है. इस कार्यक्रम में पुलिस, प्रशासन, राजनीति, चिकित्सा, शिक्षा, ज्योतिष -अध्यात्म तथा समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया है. इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी, फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री, रजा मुराद, गजेंद्र चौहान सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे

Today Warta