देश

national

महिला बंदियों को विधिक साक्षरता शिविर में दी जानकारी

السبت، 4 مارس 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्रोदय कुमार के निर्देशानुसार सचिव अक्षयदीप यादव की अध्यक्षता में जिला कारागार ललितपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर महिला बन्दियों को विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं में सचिव अक्षयदीप यादव, सिविल जज जू.डि. रंजीत वर्मा, जेल अधीक्षक लाल रत्नाकर, रिर्सोस पर्सन पुष्पेन्द्र सिंह चौहान एड., रिर्सोस पर्सन निधि कुमारी द्वारा महिला बन्दियों को अवगत कराया गया कि उनको भी बतौर बन्दी भारतीय संविधान के तहत अधिकार प्राप्त है। महिला बन्दियों को यह भी अवगत कराया गया कि वह निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने के अधिकारी है। जेल में महिला बन्दियों के अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। इसके अतिरिक्त महिला बन्दियों को महिला संबंधित अपराधों की विधिक जानकारी हेतु पुस्तक वितरित की गयी। शिविर का संचालन कारापाल जीवन सिंह द्वारा किया गया एवं डिप्टी जेलर शकुन्तला देवी द्वारा सभी आगुन्तकों का आभार प्रकट किया गया। उक्त अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त न्यायालय की ओर से रोहित राठौर, नारायण, विकास कुशवाहा व महिला बन्दी उपस्थित हुये।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'