देश

national

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील पाली में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

السبت، 4 مارس 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देश

ललितपुर। शासन के निर्देशानुसार जनपद की समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आलोक सिंह ने तहसील पाली में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं उनके प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपते हुए स्पष्ट निर्देश दिये कि शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। यह भी निर्देश दिये कि फरियादी जनपद के दूरस्त क्षेत्रों से अपनी शिकायतें लेकर आते हैं, इसलिए शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की ढिलाई न की जाए। जनपद के दूरस्त क्षेत्रों में जाकर सरकारी योजनाओं के आच्छादन एवं लोगों की समस्याओं से रुबरु होकर उनका स्थलीय निस्तारण कराया जाए, ताकि शासन द्वारा जो योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनका लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे, साथ ही उनकी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण हो सके। फरियादी तक पहुंचकर समस्या का निस्तारण कराना शासन की मंशा है, इसलिए लोगों की समस्याओं का अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर निस्तारण सुनिश्चित करायें और निस्तारण से पीडि़त व्यक्तियों को भी अवगत कराया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हुईं शिकायतों में तहसील पाली में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 44 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व के 22, पुलिस के 06, विद्युत के 04, विकास के 02, स्वास्थ्य विभाग का 01, नगर पंचायत के 02, चकबंदी के 02, समाज कल्याण का 01, जल संस्थान का 01, पूर्ति विभाग का 01 तथा डूडा के 02 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 04 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील ललितपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 29 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें पुलिस विभाग के 02, राजस्व के 05, विद्युत के 03 तथा अन्य विभागों के 19 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील तालबेहट में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के 10, पुलिस के 17, विकास विभाग के 15, नगर पंचायत का 01, विद्युत के 05, पूर्ति के 11 तथा अन्य विभागों के 09 प्रार्थना पत्र शामिल हैं, जिनमें से 06 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील महरौनी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 05 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमे से 03 का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील मड़ावरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 18 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग का 01, पुलिस विभाग के 04, विकास विभाग के 11, पूर्ति विभाग के 02 प्रार्थना पत्र शामिल है, जिनमें से 03 का मौके पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोपालकृष्ण चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जे.एस. बक्शी, उप जिलाधिकारी पाली संतोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य जनपद स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।  

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'