इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
माँ अँजनी धर्मार्थ ट्रस्ट ने माता का चित्र किया भेंट
वागेश्वर धाम के सेवादार प्रीतम गुर्जर के घर भी पहुंचे महाराज
देर रात्रि महाराजजी का हुआ आगमन
पुरुष-महिलाएं और बच्चे फूलमाला एवं मंगल कलश और आरती लेकर चौराहों पर खडे रहे और की आरती
ललितपुर। वागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री टीकमगढ म.प्र. में श्रीराम कथा का वाचन कर रहे थे आज कथा समापन के पश्चात रात्रि लगभग ग्यारह बजे माँ अँजनी धाम कुम्हैढी तहसील महरौनी के लिए रवाना हुए। श्रद्वालुओं को जैसे ही वागेश्वर पीठाधीश्वर के आने की खबर लगी तो क्या महिलाएं, बच्चे सडकों पर भारी संख्या में निकल आये महाराजजी के दर्शन के लिए महाराज जी ने भी सभी श्रद्वालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया। हजारों की संख्या में श्रद्वालु जन सडकों पर नजर आ रहे थे। तो वहीं माँ अँजनी धाम में भी नजारा कुछ अलग ही था रात्रि बारह बजे लगभग पाँच हजार श्रद्वालु जन मंदिर परिसर और आस पास महाराज जी के दर्शन करने को तैयार दिख रहे थे। थाना प्रभारी महरौनी की मशक्कत से महाराज जी मंदिर के अंदर प्रवेश किये मंदिर में माँ अँजनी की आरती कर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात माँ अँजनी धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा महाराज जी को अंग वस्त्र के साथ माँ का चित्र भेंट किया और निवेदन भी किया एक कथा माँ अँजनी प्रागंण महाराज जी के श्रीमुख से संम्पन की जावे। इस पर महाराज जी ने कथा स्वीकार्य करते हुए कहा की माँ के दरवार में कथा जरुर होगी। वागेश्वर धाम सरकार के आश्रम में ग्राम कुम्हैढी निवासी प्रीतम गुर्जर के घर पहुंच कर हजारों श्रद्वालु जनों को दर्शन दिये। इस पावन पुनीत मौके पर दिनेश विदुआ, संजय रावत, नीरज चतुर्वेदी, धनीराम टिकरिया, कमलेश तिवारी, राजेन्द्र मिश्रा,संजय पांडे, रामशरण दीक्षित, शिवचरन निरंजन, श्रीराम टिकरिया, मुकेश श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण चौधरी,संजय मिश्रा, प्रकाश नारायण निरंजन ग्राम प्रधान कुम्हैढी, आनंद त्रिपाठी, शैलेन्द्र नायक, सुरेन्द्र सिंह, महेश तिवारी, देवेन्द्र सिंह, दूधलाल यादव, कमलेश नांगल,प्रीतम गुर्जर, ब्रजेन्द्र सिंह भदौरिया, सूर्यकांत त्रिपाठी, नीशू दुबे,राजू द्विवेदी, महेन्द्र सिंह, श्रीराम निरंजन, आशूतोष चौधरी,देवकीनंदन कौशिक, संन्तोष निरंजन नेता, कपिल सीरौठिया,मोर सिंह, महेन्द्र गुर्जर, मगन कुशवाहा,सीताराम कुशवाहा, नारायण सिंह, प्रमोद सीरौठिया, प्रभाकर मिश्रा, अनुज दीक्षित, रामभरत निरंजन,सहित डा. बी. विश्वास, नाथूराम पटेल, रजनीश विरथरे,विशाल दीक्षित, आशीष सेन, रामचरन चौरसया, सुरेन्द्र चौरसिया, ब्रजेश रिछारिया, राजाराम रिछारिया, संजय भौडेले, राजेन्द्र रगोलया, बसोरे कुशवाहा,महेन्द्र मिश्रा,राजू विरथरे, शिवकुमार कुशवाहा, वीरन झा, संतराम सेन,रामकृपाल नागंल, रामकिशोर कुशवाहा सहित भारी संख्या में श्रद्वालु जन रहे।

Today Warta