इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने अचानक पहुंचे जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों का जायजा लेकर समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश
श्रमिक बढ़ाकर तीव्र गति से कार्य करने के कार्यदायी संस्था को निर्देश
ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कहा कि अगले सत्र में विद्यार्थियों को प्रवेश देने के लिए जितना कार्य किया जाना है, उसे पूर्ण कर लें, साथ ही अन्य कार्य भी त्वरित गति से करायें। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये कि श्रमिकों की संख्या में वृद्धि कर निर्माण कार्य में निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जनपद में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी व छात्रों को अध्ययन हेतु अन्य जनपदों में नहीं जाना पड़ेगा। इसलिए निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहबाली व शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी। मेडीकल कॉलेज के निरीक्षण में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नवनीत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बुन्देलखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए जनपद ललितपुर में राजकीय मेडीकल कॉंलेज के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि इस राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा अगस्त 2021 में प्रारंभ किया गया था, जिसकी स्वीकृत लागत 268.00 करोड़ है, जिसमें से 166.17 करोड़ आवंटित किया गया है तथा 160.00 करोड़ खर्च किया जा चुका है। निर्माण कार्य जून 2023 तक पूर्ण किया जाना है। इस मेडिकल कॉंलेज में 100 विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष प्रवेश दिया जायेगा, जिनके लिए आवश्यक भवन व अन्य व्यवस्थाएं मार्च माह तक पूर्ण कर ली जायेंगी। निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता लो.नि.वि. नवनीत सिंह, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं सम्बंधित उपस्थित रहें।

Today Warta