मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

बाढ़ की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, राजस्व चौकी का निरीक्षण कर परखी तैयारियां

On: July 29, 2026 10:54 PM
Follow Us:
ads

पूरनपुर, पीलीभीत।संभावित बाढ़ को लेकर तहसील पूरनपुर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बुधवार को उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार ने ग्राम श्रीनगर शारदा पार स्थित राजस्व चौकी का स्थलीय निरीक्षण कर बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन व्यवस्था की तैयारियों का भी परीक्षण किया गया। प्रशासन द्वारा नामित ठेकेदारों के चिन्हित भोजन वितरण स्थलों का निरीक्षण कर निर्देश दिए गए कि आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित स्थानों पर समयबद्ध, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पका भोजन उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्रभावित लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।इसके बाद क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभावित बाढ़ की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों, आपदा प्रबंधन की तैयारियों तथा प्रशासन और ग्रामीणों के बीच समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को दें तथा अफवाहों से बचते हुए प्रशासन का सहयोग करें।उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जाए, राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सभी संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखा जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शासन के निदेर्शों के अनुरूप सभी बाढ़ राहत व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment