गुरु रविदास जयंती वर्ष पर समरसता का संदेश,

Suresh Pal
3 Min Read

पावन कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत

पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के आह्वान पर जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत जन्मस्थली सीर गोवर्धन, वाराणसी की पावन माटी युक्त कलश वंदन यात्रा का बरहा मंडल में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन के साथ हुई। संत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली से लाई गई पावन माटी युक्त कलश का विधिवत वंदन कर मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के भजनों का संगीतमय भजन-कीर्तन कर भक्तिमय वातावरण का निर्माण किया। पूरे कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिला।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के उत्थान और मानव सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कर्म को ही पूजा मानते हुए जाति, वर्ग और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर समानता एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संत रविदास के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं तथा प्रत्येक व्यक्ति को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सद्भाव और एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी संत रविदास महाराज के जीवन दर्शन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक समरसता को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। सभी ने समाज में भाईचारा, समान अवसर और परस्पर सम्मान की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर बरहा मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री ऋचा सिंह पटेल, विकास वाल्मीकि, सत्यपाल वर्मा, अभिषेक सिंह गोल्डी, विवेक शुक्ला, मनोज शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संत रविदास महाराज के आदर्शों पर चलने और सामाजिक समरसता को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।
—————————-

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *