बिठूर। बिठूर के विधायक अभिजीत सिंह सांगा द्वारा क्षेत्र की जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर बिठूर में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधि के सामने रखीं। जनप्रतिनिधि ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनता दर्शन के दौरान सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, विकास कार्यों सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों के अनुरूप जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही गई।