कौशाम्बी। राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा ह्लटॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधानह्व अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी,चायल प्रेरणा गौतम ने आज ग्राम उदाथू में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता अनिल कुमार की शिकायत पर ग्राम की तालाब की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को मौके पर ही हटवाया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता अमर नाथ की शिकायत पर उभय पक्षों के मध्य आपसी सहमति के आधार पर रास्ते के विवाद का समाधान कराया गया। शिकायतकर्ता अर्जुन की शिकायत पर उनकी भूमिधरी भूमि के विवाद का निस्तारण कराया गया। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उप जिलाधिकारी ने ग्राम उदाथू में भूमि विवाद की 03 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण
Categories
Archives
- August 2026 (288)
- July 2026 (132)
