कौशाम्बी। राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा ह्लटॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधानह्व अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने आज ग्राम गनपा में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित 11 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता राजरानी की शिकायत पर उनकी भूमिधरी भूमि की पैमाइश की गई। शिकायतकर्ता रोशन लाल की शिकायत पर ग्रामसभा की भूमि से अवैध कब्जे को मौके पर ही हटवाया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता मो0 सैफ की शिकायत पर चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। शिकायतकर्ता ओम प्रकाश की शिकायत पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर रास्ते से अवैध अतिक्रमण को हटवाकर रास्ता खाली करा दिया गया। उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
उप जिलाधिकारी ने ग्राम गनपा में भूमि विवाद की 11 शिकायतों का मौके पर ही कराया निस्तारण
Categories
Archives
- August 2026 (288)
- July 2026 (132)
