कौशाम्बी। राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा ह्लटॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधानह्व अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी, मंझनपुर राजकुमार मौर्य ने आज ग्राम गुवारा तैयबपुर में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता गुलाब कली की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या-15, चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हांकन कर अतिक्रमणमुक्त कराया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता शीतला प्रसाद की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या-20, चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हांकन किया गया।