मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

भारतीय भारोत्तोलक मार्टिना देवी पदक से चूकीं

On: July 30, 2026 11:12 PM
Follow Us:
ads

ग्लास्गो ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स का आज आठवां दिन है। आज कई बड़े मुकाबले खेले जाने हैं। एथलेटिक्स में जेवलिन थ्रो का इवेंट सबसे अहम है। नीरज चोपड़ा और रोहित यादव क्वालिफिकेशन पार कर फाइनल में पहुंचने उतरेंगे। वहीं, शॉटपुट में तजिंदर पाल सिंह तूर और समरदीप सिंह फाइनल में उतरेंगे। उनकी नजर भारत को दो और पदक दिलाने पर होगी।
लॉन बॉल में पुरुष पेयर्स सेक्शन बी के दूसरे राउंड के मुकाबले में भारत को जीत मिली। भारत के नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की जोड़ी ने बोत्सवाना की कायजर गेचे और चार्ल्स डिटेको की जोड़ी को टाई ब्रेक में 1-0 से हराया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर रहा था। भारतीय जोड़ी की यह लगातार दूसरी जीत है।
भारतीय भारोत्तोलक मार्टिना देवी महिला 86+ किलो भार वर्ग में पदक लाने से चूक गईं। मार्टिना ने कुल 240 किलो वजन उठाया जो शीर्ष तीन में बने रहने के लिए काफी नहीं था। मार्टिना ने स्नैच में 105 और क्लीन एंड जर्क में 140 किलो वजन उठाया। मार्टिना अगर क्लीन एंड जर्क के तीसरे प्रयास में 146 किलो वजन सफलतापूर्वक उठा लेतीं तो वह कांस्य पदक अपने नाम कर सकती थीं। लेकिन मार्टिना का क्लीन एंड जर्क में दूसरा और तीसरा प्रयास असफल रहा जिससे ये भारतीय भारोत्तोलक पोडियम पर आने से चूक गईं। मार्टिना का दूसरा प्रयास विफल रहा। मार्टिना ने 140 किलो वजन उठाया, लेकिन क्लीन एंड जर्क के दूसरे प्रयास में 144 किलो वजन नहीं उठा सकीं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment