मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन

On: August 2, 2026 3:02 PM
Follow Us:
ads

49 रुपये की टिकट में देख सकेंगे मैच, हिंदी के साथ भोजपुरी में भी होगी कॉमेंट्री

लखनऊ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यूपी टी-20 प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इसका आयोजन कानपुर और लखनऊ दोनों जगहों पर होगा। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले यूपी टी-20 लीग के मैचों के टिकट काफी किफायती रखे गए हैं। इसके अलावा इस बार दर्शकों को हिंदी के साथ-साथ भोजपुरी कॉमेंट्री भी सुनने को मिलेगी। लीग की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने बताया कि यह लीग पहली बार लखनऊ और कानपुर दोनों शहरों में होगी। लखनऊ में कुल 22 मैच खेले जाएंगे। सामान्य दिनों में अपर स्टैंड का टिकट 49 रुपये और लोअर स्टैंड का टिकट 99 रुपये है। शनिवार और रविवार के मैचों के लिए अपर स्टैंड का टिकट 99 रुपये और लोअर स्टैंड का टिकट 149 रुपये निर्धारित किया गया है। दर्शकों के लिए सीजन टिकट भी उपलब्ध हैं। अपर स्टैंड का सीजन टिकट 399 रुपये और लोअर स्टैंड का 499 रुपये का है। परिवारों के लिए 3+1 फैमिली पैक भी है। लोअर स्टैंड के लिए इसकी कीमत 1,047 रुपये और अपर स्टैंड के लिए 1,497 रुपये है। 14 अगस्त को इकाना स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह होगा। इसके लिए हॉस्पिटैलिटी टिकट की श्रेणियां निर्धारित हैं। साउथ डायरेक्टर लॉन-1 और लॉन-2 के टिकट 2,500 रुपये के हैं, जबकि साउथ कॉपोर्रेट बॉक्स 3,500 रुपये का है। साउथ प्रीमियम लाउंज का टिकट 5,000 रुपये का रखा गया है। टिकट डिस्ट्रिक्ट एप पर आॅनलाइन उपलब्ध हैं और जल्द ही आॅफलाइन बिक्री केंद्र भी घोषित होंगे। डॉ. कपूर ने बताया कि इस बार दर्शकों को भोजपुरी कॉमेंट्री का अवसर मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment