मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

विपक्ष से संसद चलाने में सहयोग की अपेक्षा: रिजिजू

On: August 6, 2026 10:04 PM
Follow Us:
ads

नई दिल्ली। संसद के जारी गतिरोध के बीच सरकार ने विपक्ष से बातचीत की पहल की है। किरेन रिजिजू और राहुल गांधी की मुलाकात से सकारात्मक संकेत मिले हैं। अब देखना होगा कि इस पहल से मानसून सत्र का कामकाज पटरी पर लौट पाता है या नहीं। संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे के कारण लगातार गतिरोध बना हुआ है। सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हो रही है। इसी बीच गुरुवार को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बातचीत की। रिजिजू ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के साथ लगातार संवाद बनाए रखना चाहती है। रिजिजू ने बताया कि राहुल गांधी के साथ एक विशेष मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सरकार कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ बेहतर समन्वय चाहती है। रिजिजू के मुताबिक, राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन राष्ट्रीय हित में सभी को मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोधी होना दुश्मन होने के बराबर नहीं है। संसदीय कार्य मंत्री ने संसद के लगातार बाधित होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश में यह संदेश जा रहा है कि विपक्ष सदन को चलने ही नहीं देना चाहता। रिजिजू ने सवाल उठाया कि संसद न चलने से आखिर किसका नुकसान हो रहा है। उन्होंने साफ किया कि जनता के मुद्दों पर चर्चा होना बेहद जरूरी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment