नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के उन आरोपों को खारिज किया है जिनमें अमित शाह पर जंतर मंतर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर निशाना साधा गया था। गोयल ने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता और स्थिति को सही ढंग से संभाला गया, कोई गलत काम नहीं हुआ। यह टिप्पणी ठएएळ अनियमितताओं को लेकर लोकतांत्रिक असहमति दबाने के राहुल गांधी के आरोप के बाद आई है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जो उन्होंने जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए थे। 6 अगस्त को जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए गोयल ने कहा कि स्थिति को सही ढंग से संभाला गया था और जोर देकर कहा कि कोई गलत काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई गंभीरता से नहीं लेता। पूरी स्थिति को सही तरीके से संभाला गया। कोई गलत काम नहीं हुआ। गोयल का यह बयान राहुल गांधी के उस आरोप के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर ठएएळ और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात के बाद लोकतांत्रिक असहमति को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। प्रदर्शनकारियों से बातचीत के दौरान गांधी ने कहा कि उन्हें पुलिस की बर्बरता और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है। उन्होंने उन रिपोर्टों का जिÞक्र किया जिनमें एक नाबालिग लड़की पर माफी मांगने के लिए दबाव डाला गया था। उन्होंने कहा कि पहले उन पर दबाव डालना, उनके घर गुंडे भेजना, जबरदस्ती 15 साल की लड़की से माफी मंगवाना और फिर उस माफी को स्वीकार करना – यह सब पूरी तरह बकवास है। हम इसे स्वीकार नहीं करते। हम एक ऐसा शिक्षा तंत्र चाहते हैं जो ठीक से काम करे, हम चाहते हैं कि परीक्षा के पेपर लीक होना बंद हों और हम चाहते हैं कि इस देश के भविष्य का सम्मान और सुरक्षा हो। गांधी ने विरोध-प्रदर्शन को संभालने के सरकार के तरीके की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की गई।

