मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
ads

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में किन अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका?

On: August 4, 2026 10:00 PM
Follow Us:
ads

नई दिल्ली जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की संशोधित टीम का एलान किया है। टीम में आकिब नबी, गुरनूर बरार और सारांश जैन जैसे तीन नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिनके टेस्ट डेब्यू करने की संभावना है।
भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। सीरीज का पहला मुकाबला गाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार (3 अगस्त) को श्रीलंका दौरे के लिए भारत की संशोधित टेस्ट टीम का एलान किया। इस टीम में तीन अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ऐसे में संभावना है कि ये तीनों खिलाड़ी इस सीरीज के दौरान भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है। बुमराह घुटने की चोट से पूरी तरह फिट नहीं हो सके, जिसके चलते उन्हें श्रीलंका दौरे से बाहर होना पड़ा। आकिब जम्मू-कश्मीर से आते हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। पंजाब के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू किया था और अब तक छह वनडे मैच खेल चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment