सिद्धनाथ मंदिर व घाट को मिलेगा पर्यटन स्थल का स्वरूप, 10.42 करोड़ से बन रहा घाट कॉरिडोर

Suresh Pal
1 Min Read
कानपुर। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल सिद्धनाथ मंदिर एवं घाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। नगर निगम मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना (सीएमवीएनवाई) के अंतर्गत 10 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से सिद्धनाथ घाट कॉरिडोर का निर्माण करा रहा है।
परियोजना के तहत घाट तक बेहतर पहुंच के लिए सड़क का निर्माण, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए गज़ीबो, आरती स्थल तथा घाट पर नई सीढ़ियों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी होगा।
शुक्रवार को नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। नगर निगम का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद सिद्धनाथ मंदिर एवं घाट धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्रों में शामिल होगा और श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *