नई दिल्ली इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पूर्व आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी से बल्लेबाजी कोच की भूमिका संभालने को लेकर संपर्क किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, हसी इस पद के लिए फ्लेमिंग की पहली पसंद हैं, हालांकि ईसीबी की ओर से अभी कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं दिया गया है। इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पूर्व आॅस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी को टीम का बल्लेबाजी कोच बनाने के लिए संपर्क किया है। आॅस्ट्रेलियाई मीडिया 7ठी६२ अ४२३१ं’्रं की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लेमिंग ने हसी से इस भूमिका को लेकर बातचीत की है और उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी ली है। रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ओर से माइकल हसी को कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं दिया गया है, लेकिन फ्लेमिंग उन्हें बल्लेबाजी कोच के पद के लिए अपनी पहली पसंद मान रहे हैं। 51 वर्षीय माइकल हसी इस समय द हंड्रेड में वेल्श फायर के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं। इसके अलावा वह आईपीएल की पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाजी कोच भी हैं। हालांकि, इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ने को लेकर उन्होंने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है। स्टीफन फ्लेमिंग और माइकल हसी की साझेदारी क्रिकेट जगत में काफी सफल रही है। दोनों ने 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साथ खेला था। इसके बाद फ्लेमिंग मुख्य कोच बने और हसी बल्लेबाजी कोच के रूप में उनके साथ जुड़े। ऐसे में अब दोनों की यह सफल जोड़ी इंग्लैंड टेस्ट टीम में भी नजर आ सकती है।
ads











