इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। लखनऊ में आयोजित कला उत्सव 2022 में झांसी मण्डल से चयनित संगीत वादन प्रतियोगिता में विद्यालय नगर पालिका बालिका इण्टर कॉलेज ललितपुर की दीपिका वर्मा ने संगीत वादन में ढोल बजाकर निर्णायकों को अचम्भित कर दिया और राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर मण्डल एवं जनपद का नाम रौशन किया। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। राज्यस्तर पर जीतने पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नमिता गुप्ता ने संगीत शिक्षिका कु.हर्षिता संज्ञा एवं कु.दीपिका वर्मा को बधाई दी। राष्ट्रीय कला उत्सव जिसका आयोजन 03 से 07 जनवरी 2023 तक उड़ीसा भुवनेश्वर में होना प्रस्तावित है, जिसमें प्रतिभाग करने के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या ने प्रेरित कर जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में विद्यालय की छात्रा चंदा अहिरवार ने मण्डल स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में पैदल चाल 3000 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद व विद्यालय का नाम रौशन किया है जिसमें उनका सहयोग टीम कोच रोशनी कुशवाहा ने किया है। राज्य खेल प्रतियोगिता 10 दिसम्बर 2022 गोरखपुर में आयोजित होना है, जिसमें कोच रोशनी कुशवाहा एवं छात्रा चंदा को अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Today Warta