देश

national

शहीद महोत्सव से युवाओं में सेना का हिस्सा बनने का बढ़ रहा उत्साह: ईओ मधुसूदन जायसवाल

Thursday, December 8, 2022

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

शहीद महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए अनेकों कार्यक्रम

ललितपुर। अमर शहीद राजेन्द्र शुक्ल की स्मृति में आयोजित 5 दिवसीय शहीद महोत्सव मेला के तीसरे दिन बुधवार को शहीद मंच पर स्कूली बच्चों द्वारा अनेक देशभक्ति गानों पर प्रस्तुतियां दीं गई। बृहस्पतिवार को महोत्सव में जयसिंह एंड पार्टी द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किये गए। वहीं आज शुक्रवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

 महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मुख्य अतिथि बड़ोनिया ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर दुष्यंत बड़ोनिया, नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल और अनिल सिलोनिया द्वारा फीट काटकर एवं शहीद के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर बडोनिया ग्रुप ऑफ कॉलेज के डायरेक्टर दुष्यंत बडोनिया ने कहा कि भारत -पाकिस्तान के युद्ध में शहीद राजेन्द्र शुक्ल पाकिस्तानी सेना से लोहा लेते हुये 5 दिसम्बर 1971 को शहीद हुए थे। कस्बा में विगत वर्षों से 5 दिसम्बर को शहीद दिवस के रूप में बनाया जा रहा हैं। 

 नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने कहा कि शहीद महोत्सव के माध्यम से भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में बच्चों को जानकारी दी जा रही है। इससे बच्चों में भी देश प्रेम की भवना जाग्रत होगी। अमर शहीद राजेन्द्र शुक्ल जैसे वीर जवानों से राष्ट्रप्रेम और देश की रक्षार्थ हेतु अपने प्राणों के आहुति देना ऐसे देश प्रेम की प्रेरणा लेकर यहां के युवाओं में सेना का हिस्सा बनने का उत्साह प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में धीरज सिंह सिकरवार, प्रदीप पाठक, सूर्य प्रताप सिंह , कैलाश नारायण तिवारी, पवन स्वरूप पटैरिया, आरपी गोस्वामी, डॉ राजेंद्र भूषण पटेरिया, राजेश श्रीवास्तव , अंशुल दुबे, संजय भोड़ेले, पीयूष शुक्ला, जयहिंद सिंघई, हाकिम सिंह , दीपक तिवारी,ब्रजेश नायक ,मनोज भरद्वाज, कवि पंकज पंडित,राजीव तिवारी,सुमित मिठया,सतीश सिंघई, सुखदेव सेन, आदि का विशेष सहयोग मिल रहा हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'