राजीव कुमार जैन रानू
कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण न देने पर होगी सेवा समाप्त
ललितपुर। अधिशासी अभियन्ता राजघाट निर्माण खण्ड ने यशवन्त कुमार, सींचपाल राजघाट निर्माण खण्ड, ललितपुर को अन्तिम नोटिस जारी करते हुए सूचित किया है कि अपने कार्य से बिना कोई सूचना के स्वेच्छा से 01 जुलाई 2016 से अनुपस्थित चल रहे है, जिसके सम्बन्ध में इस कार्यालय द्वारा आपको बार-बार पत्र/नोटिस लिखे जाने के बावजूद भी आपके द्वारा अपनी अनुपस्थिति के सम्बन्ध में कोई स्पष्टीकरण/सूचना इस कार्यालय को नही दी गई है। अतएव इस अन्तिम नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाता है कि इस समाचार के प्रकाशित होने के तीन दिवस के अन्दर अधिशासी अभियंता, राजघाट निर्माण खण्ड, ललितपुर के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा की स्थिति में वित्तीय हस्तपुस्तिका खण्ड-2 भाग-2 से 4 के मूल नियम 18 के तहत सेवायें समाप्त कर दी जायेंगी।

Today Warta