देश

national

अनुपस्थित चल रहीं सफाईकर्मी को अंतिम नोटिस जारी

Thursday, December 8, 2022

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

सात दिन में सूचना प्रस्तुत करने के निर्देश

कार्यालय में सूचना न देने पर होगी सेवा समाप्त

ललितपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी/नियुक्ति प्राधिकारी ने माया पत्नी दिलीप कुमार सफाई कर्मी, प्रान नं. 111002038975 पता-म.नं.-190 तालाबपुरा-2, ललितपुर को सूचित किया है कि वे लगभग माह अक्टूबर, 2019 से बिना किसी सूचना के लगातार तैनाती के कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित चल रही हैं। कार्यालय के पत्र 11 अक्टूबर 2019 से कारण बताओ नोटिस, पत्र 06 जुलाई 2020 से कारण बताओ नोटिस, पत्र 10 फरवरी 2022 से सेवा समाप्ति नोटिस एवं पत्र 10 मई 2022 से सेवा समाप्ति की अन्तिम नोटिस विभागीय माध्यम एवं स्थाई पते पर प्रेषित की गयी किन्तु उनके द्वारा एक भी नोटिस प्राप्त नहीं की गयी एवं रजिस्ट्रर्ड डाक से प्रेषित सभी नोटिस स्थायी पते पर उपलब्ध न होने के कारण वापस आ गयी है। अतएव दैनिक समाचार पत्र के माध्यम से अन्तिम बार माया पत्नी दिलीप कुमार सफाई कर्मी को सूचित एवं निर्देशित किया गया कि तत्काल कार्यालय में उपस्थित होकर उक्त नोटिस प्राप्त कर लें एवं अब तक बिना किसी सूचना के फरार रहने के सम्बन्ध में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यदि आपके द्वारा 07 दिवस के भीतर कोई सूचना प्रस्तुत नहीं की जाती है तो इसे अपनी सेवा समाप्ति की अन्तिम नोटिस समझेे एवं सेवा समाप्ति का आदेश पारित कर पत्रावली में सुरक्षित रख लिया जायेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सम्बंधित कर्मचारी की होगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'