प्रयागराज : कांग्रेस पार्टी अब प्रयागराज से काशी तक भारत जोड़ो यात्रा प्रादेशिक निकालेगी। इसकी शुरुआत 11 दिसंबर को संगम में स्नान और मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक कर होगी। यात्रा 12 जिलों में धार्मिक और ऐतिहासिक मार्गों से होते हुए जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को वाराणसी में कहा कि 11 दिसंबर को हम लोग प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा प्रयागराज से शुरू करेंगे। कांग्रेस में 200 लोग संगम में स्नान करेंगे। फिर, वहां मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक करेंगे। उन्होंने कहा की इस यात्रा में बुद्धिजीवी वर्ग के तकरीबन 200 लोग ऐसे रहेंगे जो 11 दिन तक लगातार हमारे साथ चलेंगे। इसके अलावा रोजाना प्रत्येक जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में जुड़ेंगे।

Today Warta