राजीव गुप्ता
सरायअकिल,कौशाम्बी। नगर पंचायत पूरब पश्चिमशरीरा मे सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकधाम के लिए साशन के निर्देश पर अधिशासी अधिकरी ने अभियान चलाकर औचक निरीक्षण किया गया। कस्बे मे सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध प्रवर्तन ड्राइव के अंतर्गत नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा के मुख्य बाजारों में कुल 55 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक को सीज किया गया। इस सम्बन्ध मे अधिशासी अधिकरी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि साशन के निर्देश पर तीन दिवसीय अभियान चलाकर पन्नी जब्त की जाएगी और चेतावनी के बाद भी यदि प्रयोग करने वाले न सुधरे तो उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। नगर पंचायत द्वारा समय समय पर पन्नी जब्त किया जाता है,लेकिन दुकानदार चोरी छिपे पन्नी मे सामान बेचते है,अधिशाषी अधिकरी ने कहा यदि सुधार नही हुआ तो,कानूनी शिकंजा कसना तय है।.

Today Warta