प्रदीप पाल
बदायूँ ।बदायूं मुरादाबाद हाईवे मार्ग पर गन्ने से भरा ट्रैक्टर-ट्राला पलटा । सडक मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटा उस वक्त वहां से कोई गुजर नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव नदवारी के समीप गन्ने से ओवरलोड भरा ट्रैक्टर ट्राली पलट गया गन्ने का ट्राला पलटने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचें किसी बड़ी दुर्घटना घटना ना होने से लोगों ने राहत की सांस ली । उधर ग्रामीणो का कहना है राहुल, सुरेश, मोहन, रामपाल, दिनेश आदि का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्राले ओवरलोड गन्ना लेकर हाईवे की व्यस्त मार्ग से गुजरते हैं। ट्रैक्टर-ट्राला के नजदीक के गुजरते समय नागरिकों को उनके पलटने और हादसा होने का भय हमेशा बना रहता है। नागरिकों ने प्रशासन से ओवरलोड गन्ने से भरे वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की।

Today Warta